पानसेमल, पुलिस ने 05 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को चालीसगांव महाराष्ट्र से पकड़ा।।

By
On:
Follow Us

  

बड़वानी (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल:– पानसेमल, घटना का संक्षिप्त विवरणः- थाना पानसेमल पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा क्षेत्र के गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, जिला बदर, स्थाई वारंट व फरार वारंटीयो के विरुध्द कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
         श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे 05 वर्षो से प्रक.क्र. 407/2017 धारा 294,323,506,498-ए,494 भादवि मे फरार आरोपी भाउसाहेब उर्फ किशन पिता गोरख गायकवाड़ उम्र 39 वर्ष नि. वरखेड़ा जलगांव को चालीसगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय खेतिया पेश किया गया।
       उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री लखनसिह बघेल, उनि बीएस चौहान, आर. 626 महेन्द्र, आर. 686 विशाल का सहरानीय योगदान रहा है।
      थाना प्रभारी पानसेमल द्वारा बताया गया कि गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, जिला बदर, फरार वारंटीयो के विरुध्द कार्यवाही जारी रहेगी।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment