बुरहानपुर मिडिया क्लब में आधा दर्जन पत्रकार और जुड़े, भव्य स्वागत कर अध्यक्ष ने दिए नियुक्ति पत्र।।

By
On:
Follow Us
बुरहानपुर(जनक्रांति न्यूज़) दिलीप बामनिया:– बुरहानपुर मीडिया क्लब में आधा दर्जन पत्रकार और जुड़े हैं, कार्यक्रम साड़ी बाज़ार में आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, नवागत पदाधिकारियों को BMC अध्यक्ष उमेश जंगाले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की शपथ दिलाई और नियुक्ति पत्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। नियुक्ति पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की बहुत खुशी की बात है कि संगठन शपथ विधि पार्ट 1-2 के बाद शपथ विधि पार्ट 3 में भी एकसाथ इतने पत्रकार और जुड़े हैं, पत्रकारों के हित में जो भी अच्छा हो सकता है वह हम करेंगे। इस अवसर पर मार्गदर्शक राकेश चौकसे, मेहलक़ा इकबाल अंसारी, सह सचिव मोहम्मद वसीम, कार्यकारिणी सदस्यों में अब्दुल खालिक, अब्दुल गनी, अब्दुल बासिद को नियुक्त किया गया। इस दौरान बुरहानपुर मिडिया क्लब संरक्षक नितिन इंगलें, संरक्षक संजयसिंह शिंदे, उपाध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष शकील खान, उपाध्यक्ष अनिल महाजन, सदस्य सुनील सलूजा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment