भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता बुरहानपुर में।।

By
On:
Follow Us
वाहिद अली बुरहानपुर:–भारत जोड़ो यात्रा में श्री राहुल गांधी जी के बुरहानपुर आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हेतु प्रदेश से अनेको नेता कल बुरहानपुर आएंगे।*
उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष द्वय अजयसिंह रघुवंशी,किशोर महाजन ने बताया की माननिय राहुल गांधी जी के म.प्र.में प्रवेश के दौरान बुरहानपुर जिले में प्रवेश के साथ उनके स्वागत की रणनीति के लिये म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री जे.पी.अग्रवाल,श्री कुलदीप इंदौरा(प्रभारी,सह-प्रभारी),श्री संजय कपूर(सह प्रभारी),
श्री सी.पी. मित्तल(सह-प्रभारी),श्री सुधांशु त्रिपाठी(सह प्रभारी),श्री अरुण यादव(पूर्व केंद्रीय मंत्री),श्री कैलाश कुंडल(जिला प्रभारी),श्री यशवंत सिलावट(सह प्रभारी जिला), श्रीमती विभा पटेल(प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष),आदि नेता बुरहानपुर में एक बैठक शाम 7 बजे कलचुरी समाज के भवन में लेगे।
अध्यक्ष द्वय ने समस्त काँग्रेस जनों,जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षद गण, समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष ,आदि से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment