मऊगंज में पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री शिवराज सिंह के आगमन की तैयारियां तेज।

By
On:
Follow Us

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने किया सभा स्थल का निरीक्षण,आसपास बैरीकेडिंग करने के दिए निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगामी 20 अप्रैल को मऊगंज में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। गुरुवार 18 अप्रैल को कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार की दोपहर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने मऊगंज जनपद परिसर सभा स्थल तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलाप है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 20 अप्रैल को मऊगंज पहुंच रहे हैं। जहां भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा सभा स्थल स्थल का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी एसडीएम हनुमना राजेश मेहता मऊगंज एसडीएम बीपी पांडेय तहसीलदार सौरव मरावी दीपक तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पटेल सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मऊगंज बेटू तिवारी

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment