मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज़ ख़ान आरके.
मनावर निप्र, मनावर नगर पालिका अध्यक्ष अजय जी पाटीदार द्वारा व नगर पालिका सीएमओ संतोष चौहान द्वारा आपकी नगर पालिका आप का जनता दरबार के नाम से मनावर नगर के विकास के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर नगर हित में एक निर्णय नगर पालिका अध्यक्ष अजय जी पाटीदार द्वारा लिया गया है। मार्च माह से प्रति सोमवार दोपहर 12 से 3:00 बजे तक जनता दरबार के रूप में नगर पालिका के सभी पार्षद और अध्यक्ष महोदय नगर की जन समस्याओं को सुनने एवं समाधान के लिए नगर पालिका परिषद में उपस्थित रहेंगे सभी की समस्याओं को हल किया जाएगा नगर पालिका संबंधित कोई भी शिकायत होने पर प्रतिदिन एक मोबाइल व्हाट्सएप नंबर जनता के साथ साझा किया हैं जिस पर दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 तक आपकी समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे आगे वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद कैलाश जी राठौर और वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रतिनिध जाकिर हुसैन खत्री द्वारा कहा गया की हम जनता के विकास के लिये बेठे है। यह जनता दरबार मनावर की जनता के हित के लिए प्रारंभ किया गया है जैसे कचरा नालिया साफ सफाई जैसे जो भी नगर पालिका सम्बन्धित मुद्दे हैं जो जनता द्वारा हमें बताए गए उसका तुरंत निराकरण इस जनता दरबार द्वारा किया जाएगा मार्च के पहले ही सोमवार को जनता दरबार में कई समस्याओ का तुरंत समाधान किया गया वहीं वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी जाट द्वारा भी महिलाओं की समस्या सुनकर उनका निराकरण किया गया इस जनता दरबार में सभी जनता की समस्या सुनने के लिए मनावर नगर के सभी 15 पार्षद उपस्थित रहे।