मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना चाचा ने अपनी भतीजी को ही बनया अपना शिकार दिल दहलाने वाली घटना।।

By
On:
Follow Us
रीवा (जनक्रांति न्यूज )✍️बेटू तिवारी:–रीवा जिले के लौर थाना अंतर्गत जल्लाद बना चाचा भाई की सगी बेटियों के साथ किया कुकर्म रीवा लौर थाना अंतर्गत दो मासूम बहनों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सगे चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही बच्ची से दो दिन तक रेप किया। भनक लगते ही बच्चियों की मां ने अपने पति से वारदात की जानकारी दी। ऐसे में आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। डर के मारे बच्चियों की मां शनिवार की सुबह थाने पहुंची।जहां लौर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। दो बहनों से दुष्कर्म की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने एसपी नवनीत भसीन को पूरे मामले से अवगत कराया है। ​वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 15 माह की दुधमुंही बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां स्थित खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस की दूसरी टीमों ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी 22 वर्ष ने 16 अक्टूबर को पहली बार 7 वर्षीय भतीजी से रेप किया। घटना के बाद मासूम बच्ची रोते बिलखते हुए मां के पास पहुंची। तब माता-पिता आरोपी के खिलाफ थाने जाने लगे। हालांकि परिवारिक दबाव के चलते मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने तक नहीं पहुंच पाई। तब परिवार के लोगों ने सोचा था कि शायद अब ऐसी घटना न हो। इसलिए मामले में पर्दा डाल दिया।आरोपी चाचा ने 46 दिन बाद एक बार फिर वारदात कर सनसनी फैला दी है। उसने 15 माह की भतीजी से गुरुवार की सुबह 10 बजे और शुक्रवार की रात 9 बजे रेप किया। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और मां को बुरी तरह पीटा है। पीड़िता बेटियों की मां की शिकायत पर लोर पुलिस ने दुष्कर्म जैसे गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment