रंगनाथ पुलिस ने नशेड़ियों को कराया योगाभ्यास

By
On:
Follow Us


 

                                                                                                  

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ.संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में  थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा शराब पीने वालो एवम आवारागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है । थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक  को पैदल भ्रमण के दौरान थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के मैदानी स्थान एवं शराब दुकान के आसपास के स्थान पर तथा चौराहों नुक्कड़ पर शराब पीने वाले लोगो एवम आवारागर्दी करने वालो लोगो को पकड़कर उनको गलती का एहसास कराते हुए वहीं पर अलग अंदाज में नसीहत देकर छोड़ दिया गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे सुराप्रेमियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई। थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लगने के साथ ही पुलिस के द्वारा लगातार ऐसी कार्यवाहियां की जाएगी एवं अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा

संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी रंगनाथ नवीन नामदेव के नेतृत्व में उनकी टीम सउनि विनोद चौधरी,सउनि बहादुर सिंह, प्रआर अजय, प्रआर संदेश परतेती,आर वीरेंद्र,आर नवल आर शुभम एवं एनआरएस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

एमपी जनक्रांति न्यूज़

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment