राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन मे, निकला छात्रों का पथ संचलन ।।

By
On:
Follow Us

खरगोन(जनक्रांति न्यूज़)। दिलीप बामनिया :–खरगोन शहर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन छात्रों का पथ संचलन निकला। उत्कृष्ट स्कूल परिसर से सुबह 10 बजे निकले पथ संचलन में 200 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। साहस, शौर्य, धैर्य और पराक्रम के प्रतीक पथ संचलन में घोष, दंड़ ओर ध्वज्वाहिनी के साथ युवाओं ने कदमताल किया। संचलन का रास्ते व्यापारियो, सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संचलन से पूर्व। बौद्धिक में संघ की स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा संघ की स्थापना समाज को संगठित कर सबल बनाना है। संघ की कार्य पद्धति व्यक्ति निर्माण, समाज को संगठित बनाने का काम कर रहा है। बौद्धिक के बाद सधे कदमो के साथ स्वयंसेवक संचलन के रूप मे निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। संचलन शहर के मुख्य मार्गो से होकर वापस स्कूल पहुंचा।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment