रीवा मध्यप्रदेश सरकार की विकास यात्रा को काला ध्वज दिखाकर यात्रा का विरोध करने वाले 8 के खिलाफ FIR

By
On:
Follow Us
रीवा (जनक्रांति न्यूज़) एच एल विश्वकर्मा: प्रदेशभर में निकाली जा रही मध्य प्रदेश सरकार की विकास यात्रा का रीवा जिले में विरोध होने लगा है। सूत्रों की मानें तो गंगेव जनपद कार्यालय में विकास यात्रा की सभा चल रही थी। आरोप है कि भरी सभा में आधा सैकड़ा कांग्रेसी पहुंचे। जिन्होंने भाजपा नेताओं से माइक छीनकर विरोध करने लगे। कांग्रेसी यहीं नहीं रूके बल्कि, गंगेव जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी सहित आधा सैकड़ा लोग काला झंडा दिखाने लगे।
 जनपद कार्यालय में सरकार विरोधी नारे लगने पर पुलिस व प्रशासन के जिम्मेदारों ने दखलंदाजी की। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को भी कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा है। चर्चा है कि देर शाम तक पूरा फीडबैक जिला मुख्यालय पहुंचा। ऐसे में मनगवां थाना पुलिस ने गंगेव जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी समेत 8 कांग्रेसियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में 35 अन्य लोग भी आरोपी बने है।
8 कांग्रेसी नामजद
मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि तहसीलदार दीपिका पाव और गंगेव जनपद सीईओ प्रमोद ओझा के आवेदन पर विकास तिवारी, मृगेंद्रनाथ त्रिपाठी, योगेन्द्र तिवारी, केपी सिंह, मृगेंद्र सिंह, रामनिवास गौतम, लवली गुप्ता और विनोद सागर के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 504 का अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में 8 नामजद आरोपी है। वहीं 40 के आसपास अज्ञात है।
इस तरह किए प्रदर्शन
आरोप है कि गंगेव जनपद कार्यालय में भाजपा सरकार की विकास यात्रा चल रही थी। आधे कार्यक्रम के बीच आधा सैकड़ा कांग्रेसी पहुंचे। जिन्होंने भाजपाई नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को घेर लिया। इसके बाद विरोध स्वरूप प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा ने 17 साल में कुछ नहीं किया। किस बात की विकास यात्रा निकाली जा रही है। ऐसे में सभी कांग्रेसी काले झंडे दिखाए। कहते है कि कुछ लोगों ने कुर्सी व टेबल फेंकी है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता की है।
सभी आरोपी फरार
सोमवार की सुबह मनगवां थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों में दहशत है। क्योंकि मनगवां पुलिस कांग्रेसियों को खोज रही है। हालांकि अभी तक किसी कांग्रेसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि भाजपा सरकार के विकास यात्रा रथ के विरोध से जिलेभर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय विधायक पंचू लाल प्रजापति को भी कांग्रेसियों ने जमकर कोसा है। विरोध के बाद एडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार झा और एसडीओपी केएस द्विवेदी पहुंचे थे। जिन्होंने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया था।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment