रीवा– शातिर लुटेरों ने शहर में मचा रखा है कोहराम; कैसे जनता को राहत देगी पुलिस ?

By
On:
Follow Us
रीवा (जनक्रांति न्यूज) अंकित मिश्रा:– रीवा जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं, की जहां लूट, चोरी, हत्या, की वारदात आम हो चुकी है। शहर के पास इलाकों में दिनदहाड़े लूट की घटना घटित हो रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र की अगर  बात करें तो पलक झपकते ही बदमाश वारदात को अंजाम दे देते हैं। विगत 24 घंटे में अगर बात करें तो, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में फिर से लूट की घटना घटित हुई है। जहां बाइक सवार दो युवक महिला के गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक- आरती द्विवेदी निवासी सेंट मैरीज स्कूल के पास किराए के मकान में रहती हैं। पैदल जाते समय पीछे से बाइक सवार बदमाश आए, और गले से चैन छीन कर रफू चक्कर हो गए, महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।
अभी दो दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के मार्तंड क्रमांक 3 विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के बीच एक शिक्षिका की चैन दो बाइक सवार बदमाशों ने ही छीन ली थी। जिसकी पुलिस तलाश भी नहीं कर पाई थी। वहीं एक बार फिर दो बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है।
वही दूसरी घटना समान थाना क्षेत्र की है। जहां विहान अस्पताल के डॉक्टर राजीव सिंह के साथ लूट की घटना घटित हुई, वही बताया जाता है की बाइक सवार दो बदमाश आए और धक्का देकर कीमती फोन लेकर भाग गए।
जिनकी तलाश पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।
 वही रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के  शिरखिनी निवासी अभिषेक मिश्रा का मोबाइल बदमाश छीन कर रफू चक्कर हो गए। लगातार शहर में हो रही चोरी, हत्या, लूट, की वारदातों से जिले वासी दहशत में है। वही पुलिस गहरी नींद में है।
आए दिन हो रही घटनाओं में ना तो शासन प्रशासन का ध्यान है, और ना ही पुलिस का ध्यान है।
जहां खुलेआम बदमाश घटनाओं को अंजाम देते हैं, और फिर सोशल मीडिया में  विज्ञापन भी करते हैं।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment