विकास यात्रा (Vikas Yatra) में हुए डांस का वीडियो Viral कांग्रेस ने शेयर कर पूछा जनता का पैसा क्यों हो रहा बर्बाद?

By
On:
Follow Us


Bhopal. मध्यप्रदेश में सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। वहीं इस यात्रा के दौरान मंच पर कराए गए एक डांस का वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि जनता की कमाई का पैसा बीजेपी विकास यात्रा पर खर्च कर रही है। क्या यह ठीक है? दिग्विजय ने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र के इस्तीफे की भी मांग की है। 


उधर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखा है जिसमें पन्ना कलेक्टर को बीजेपी ज्वाइन कराने की बात कही है। बता दें कि कलेक्टर संजय मिश्रा ने मंच से भाषण देते हुए कहा था कि अगले 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है। कलेक्टर ने यह बयान 8 फरवरी को अमानगंज में विकास यात्रा के प्रोग्राम में दिया था। 

25 तक चलेगी विकास यात्रा

मध्यप्रदेश में प्रदेश सरकार 5 फरवरी से विकास यात्रा निकाल रही है जो कि 25 फरवरी तक चलनी है। यात्रा के जरिए लोगों के बीच जाकर सरकार के कामों को गिनाया जा रहा है। जिस पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। 

जनता का पैसा बीजेपी की विकास यात्रा पर खर्च- दिग्विजय

दिग्विजय सिंह का ट्वीट

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि जनता की कमाई का पैसा शिवराज सिंह भाजपा की विकास यात्रा में खर्च कर रहे हैं। क्या यह उचित है? इससे पहले उन्होंने ट्वीट में पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र के लिए लिखा कि क्या किसी भी शासकीय सेवक को उनके सेवा नियमों में किसी भी राजनैतिक दल का प्रचार करने की छूट है? ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

Panna News: अस्पताल में नहीं मिला आक्सीजन सिलिंडर, आधा घंटे तक तड़पे भाजपा विधायक

विकास यात्रा के दौरान जिले के पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में पवई के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। विधायक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण वह आधा घंटा तक तड़पते रहे। बाद में एंबुलेंस से व्यवस्था कर आक्सीजन सिलिंडर लगाया गया और पन्ना रेफर किया गया।

पन्ना जिले में रविवार सुबह से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ है। पवई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच शाम के समय विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment