शराबियों के संरक्षक भाजपा नेताओं के फोटो-वीडियो वायरल

By
On:
Follow Us

 

जबलपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता स्कूल में शराब पीते हुए पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए थाने में अपनी पॉलीटिकल पावर का उपयोग कर रहे थे। 

भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का वीडियो वायरल

मामला जबलपुर के गोरखपुर थाने का है। पुलिस ने सरकारी स्कूल में शराब पी रहे दो युवकों को पकड़ा था। थोड़ी ही देर में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता थाने में आ गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अन्याय पूर्ण कार्यवाही कर रही है। भाजपा नेताओं की टीम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर कर रहे थे। चुनावी साल में इस प्रकार के फोटो और वीडियो चस्का लेकर वायरल किए जा रहे हैं। 

नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर की दलील

वीडियो वायरल हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि वह शराबियों को संरक्षण देने नहीं गए थे बल्कि पुलिस गलत धाराओं में मामला दर्ज कर रही थी। इसलिए पुलिस गलत कार्रवाई से रोकने के लिए गए थे। हालांकि उन्होंने अपने बयान में यह नहीं बताया कि, उन्हें कैसे पता चला पुलिस क्या कार्रवाई करने वाली है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment