रीवा (जनक्रांति न्यूज़) एच एल विश्वकर्मा: जबलपुर आधारताल थाना क्षेत्र में एक आरोपित ने महिला को शादी का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। महिला से जब आरोपित ने शादी करने से इंकार किया, तो महिला ने रविवार की रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधारताल पुलिस ने बताया कि महिला का बेटा है। पति ने दूसरा अन्य विवाह किया है। तब से महिला बेटे के साथ अलग रह रही थी। वह एक निजी कम्पनी में काम करती थी। इस दौरान वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात संस्कार कालोनी अधारताल निवासी रवि रजक से हुई। रवि ने महिला को बातों के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। जिसके बाद छह जुलाई 2019 को रवि महिला को अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय पूर्व महिला ने शादी की बात कही, तो रवि ने इंकार कर दिया। पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शादी करूंगा कहकर सालों तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, आखिरकार पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com






