सँस्था आपकी मुस्कान जन जागृति समिती ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के साथ अन्य सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी

By
On:
Follow Us
सँस्था आपकी मुस्कान जन जागृति समिती एवम् दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय भारत सरकार, दवारा श्रमिक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के साथ अन्य सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी
प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाली सभी महिलाओं को केंद्रीय सरकार द्वारा एक दिवस प्रशिक्षण लेने के लिए 250 रु मानधन राशि दी जाएगी जो कि दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा महिलाओं के खाते में दी जाएगी, ताकि सभी महिलाओं को उनका लाभ उन्हें बिना किसी भ्रष्टाचार के मिल सके।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने हेतु था।
इस मीटिंग में महिलाओं को सेबी वित्तीय विभाग से श्री भारत भूषण शुक्ला द्वारा  सरकारी सभी योजनाओं की जानकारी मिली।
इस कार्यक्रम का संचालन आपकी मुस्कान जन जागृति समिति सचिव शालिनी रमानी एवं विधान सभा 2 से श्री कपिल पाठक द्वारा किया गया इस मीटिंग में 400 से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुई।
सभी महिलाओं को नगर निगम सिटी मिशन ऑफिसर श्रीमती दीप्ति रावत  द्वारा स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई।
महिलाओं को नैतिक शिक्षा एवं कौशल विकास की जानकारी नारायणा ई-टेक्नो स्कूल के ए. जी.एम श्री सुमित टंडन द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का समापन श्रम विभाग से क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद धुर्वे एवं वरिष्ठ अधिकारी श्री मयूर गंगराड़े द्वारा विधान सभा 2 के विधस्यक दयालू दादा रमेश मेंदोला द्वारा किया गया प्रशिक्षण के बाद सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बने कागज़ के पेन भेंट स्वरूप दिए गए।
प्रोग्राम को सफल बनाने हेतु श्री जगदीश चौकसे जी ,श्रीमती राधा राठौर जी,श्री कपिल पाठक जी, आँगनवाड़ी से श्रीमती राजकुमारी गोयल, श्रीमती कविता शिंदे,श्रीमती सपना वर्मा,श्रीमती शशी कुशवाह, श्रीमती कृतिका गौतम,सँस्था सचिव शालिनी रमानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment