41वी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने जिले की खो खो टीम रवाना

By
On:
Follow Us


बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज) :
41वी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता जो कि नसरुल्लागंज जिला सीहोर में दिनांक 19/12/2022 से 21/12/2022 तब आयोजित हो रही है इस हेतु जिले की खो खो टीम कल दोपहर कुशीनगर एक्सप्रेस से नसरुल्लागंज हेतु रवाना हुई यह जानकारी जिला खो-खो संघ के सचिव मयूर धाबे ने दी।

जिला अमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष आदित्यवीर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले की जूनियर बालक व बालिका टीम की घोषणा की टीम इस प्रकार है बालक वर्ग:- हर्षल पगारे, नितिन बारी, तुषार वराडे, राज जाधव, रोहित गवले, वेदांत चौधरी, आर्यन जरीवाला,गणेश बारी, कृष्णा वानखेडे, भावेश घोडसे, वैभव सोनवाने, दीपक दसोरे टीम कोच अश्विन काटे मैनेजर स्वप्निल वराडे। बालिका वर्ग
ग्रीष्मा भटूरे, युक्ति रस्सीवाला, हर्षिका सोनी, गायत्री केकान, तन्वी पाटिल, कोमल ठाकरे, चंपा कनोजे, सुरेखा कनोजे, जयश्री पाटिल, प्रियांशी बोरसे, लिना वारूडे, राधिका वारूडे टीम कोच दत्तात्रय कुचेकार मैनेजर नूतन वाघ। इस दौरान खो खो संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटील कोषाध्यक्ष आनंद जाधव, राजेश परदेशी, सुशील माहेश्वरी, स्वप्निल माधवपुरकर, सचिन धाबे, कपिल महाजन, अक्षय काटेकर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment