Creta का दबदबा कायम, यह रही मई 2024 में धूम मचाने वाली कॉम्पैक्ट SUV, जानिए किस SUV का कैसा रहा हाल

By
On:
Follow Us

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा डिमांड है। इस सेगमेंट में ज्यादातर गाड़ियां बिकती भी हैं। मई 2024 में किस कंपनी की SUV सबसे ज्यादा बिकी, इस बारे में रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। साथ ही, मारुति, टाटा, हुंडई जैसी कंपनियों समेत अन्य कंपनियों का कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कैसा प्रदर्शन रहा है, आइए जानते हैं।

यह भी पढ़े- Punch की बोलती बंद कर देंगी Maruti की धांसू कॉम्पैक्ट SUV, तगड़े फीचर्स के साथ माइलेज भी होंगा जबरदस्त

मई 2024 में कौन सी कॉम्पैक्ट SUV रही सबसे ज्यादा पसंद आने वाली?

भारतीय बाजार में मारुति, टाटा, हुंडई जैसी कई कंपनियां कॉम्पैक्ट SUV पेश करती हैं। मई 2024 के दौरान मार्केट में किस कंपनी की कौन सी SUV की सबसे ज्यादा डिमांड रही। साथ ही, अन्य कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा, हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hyundai Creta: नंबर 1 पर रही हुंडई क्रेटा

हुंडई इस सेगमेंट में क्रेटा पेश करती है। मई 2024 में कंपनी की यही SUV सबसे ज्यादा डिमांड में रही। पिछले महीने इसे 14662 ग्राहकों ने खरीदा है। जबकि इससे पहले मई 2023 में इसकी केवल 14449 यूनिट्स बिकी थीं। कंपनी ने जनवरी 2024 में ही इस SUV का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया था। इसके बाद से बड़ी संख्या में ग्राहक इसे पसंद कर रहे हैं।

Maruti Grand Vitara का भी दमदार प्रदर्शन

मारुति भी इस सेगमेंट में ग्रैंड विटारा लेकर आती है। मई 2024 में कंपनी की इस SUV की 9736 यूनिट्स बिकीं। जबकि मई 2023 में भारतीय बाजार में इसकी 8877 यूनिट्स बिकी थीं।

Kia Seltos की बिक्री में भी हुआ इजाफा

किया इस सेगमेंट में सेल्टोस SUV भी पेश करती है। कंपनी की इस SUV का फेसलिफ्ट वर्जन जुलाई 2023 के महीने में पेश किया गया था। इसके बाद से इसकी बिक्री काफी बेहतर रही है। मई 2024 के दौरान इसकी कुल 6736 यूनिट्स बिकीं। जबकि मई 2023 के दौरान इसकी 4065 यूनिट्स बिकी थीं।

Toyota Hyryder की बिक्री में भी हुआ उछाल

टोयोटा इस सेगमेंट में हाइराइडर लेकर आती है। मई 2024 में कंपनी की इस SUV की कुल 3906 यूनिट्स बिकीं। जबकि मई 2023 के दौरान यह आंकड़ा 3090 यूनिट्स था।

Volkswagen Taigun का भी अच्छा प्रदर्शन

फोक्सवैगन की ताइगुन SUV इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही है। मई 2024 के दौरान इसकी कुल 1561 यूनिट्स ग्राहकों ने खरीदी हैं। जबकि इससे पहले मई 2023 में इसकी 1484 यूनिट्स बिकी थीं।

अन्य SUV का कैसा रहा हाल?

टॉप-5 के अलावा हॉन्डा WR-V (1553 यूनिट्स), स्कोडा कुशाक (1157 यूनिट्स), MG एस्टर (991 यूनिट्स) और सिट्रोइन सी3 एयरक्रॉस (125 यूनिट्स) रही।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment