उदयगढ़ भगोरिया मे छाया उत्साह कमरू अजनार के नेतृत्व में यूवक यूवतिया व ढोल मांदल की थाप पर जमकर थिरके भाजपा नेता

By
On:
Follow Us


खलील मंसूरी उदयगढ़ मुख्यालय से 

SDOP नीरज नामदेव की उपस्थिति में

 पूलिस प्रशासन रहा सचेत चप्पे चप्पे पर पूलिस बल रहा  मोजुद

उदयगढ़ मुख्यालय में आदिवासी समाज की लोक संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक भगोरिया मेला शुक्रवार को उदयगढ़ मे भाजपा नेता कमरू अजनार जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान मंडल अध्यक्ष राजु मुवेल जोबट मंडल महामंत्री वासुदेव वाणी जगु भुरीया पुर्व सोसायटी अध्यक्ष केरम सिंह प्रकाश जमरा प्रकाश जमरा राजेश चौहान डामोर नर्सिंग चौहान जितु गुजराती के नेतृत्व में उत्साह, मुकेश उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ शांतिपुर्वक भगोरिया पर्व मनाया गया। मेले के चलते सुबह से ही चारो ओर ग्रामिंणो की चहल-पहल नजर आई। युवक-युवती ढ़ोल मांदल की थाप व बांसुरी की धुन पर झुमे वही दुसरी ओर बूढ़े और बच्चों ने भी मेले का भरपुर आंनद लिया। आसपास के अंचलो से आई हजारों की संख्या में यहां पर भारी भीड़ जुटी ओर भगोरिया का अहम हिस्सा बनी। जहा लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता भगोरिया पर्व का हिस्सा बन कर भगवा रंग में रंगे नजर आए 

 वहीं भगोरीया मैले मे  युवक-युवतियो की टोलिया आर्कषक साज-श्रृंगार कर विषेष वेषभुषा मे सुसज्जित होकर भगोरिया हाट मे नजर आए जो आकर्षण का केंद्र था वहीं  एक और युवतियां अपनी पारंपरिक वेशभुषा मे दिखाई दी व  चष्मा पहनकर मुहं मे पान का बीडा दबाकर नाचते-गाते झूले का आनंद लेते नजर आए। वहीं पुलिस की व्यवस्था को लेकर SDOP नीरज नामदेव के  नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र बनाकर व ड्रोन केमरे से नजर बनायें हुवे थे वहीं भगोरिया पर्व को लेकर ग्रामीण से आए आम जनों को भाजपा नेता कमरू अजनार मांगीलाल चौहान ने बधाई दी

 

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment