भारतीय बाजार में पहले से ही अपनी कई कारों को उतार चुकी रेनो कंपनी साल 2025 में और भी कई नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि रेनो कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी ऑस्ट्रल E-Tech हाइब्रिड कार भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में पूरी जानकारी…
यह भी पढ़े- Maruti की बेहतरीन माइलेज कार, तगड़े फीचर्स के साथ कीमत भी है इतनी
1000 किमी से भी ज्यादा की रेंज का दावा
रेनो ऑस्ट्रल E-Tech हाइब्रिड कार में आपको 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही एक लंबी रेंज वाली बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक मोटर भी देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार इसमें एक जटिल हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो कार को 200 hp की पावर देता है। साथ ही ये कार सिंगल चार्ज में 1000 किमी से भी ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है।
हाई-टेक फीचर्स से भरपूर
रेनो ऑस्ट्रल के इस मॉडल में आपको बड़ी टच स्क्रीन के साथ ही 50 से ज्यादा ऐप्स भी मिलेंगे। इसमें गूगल इन-बिल्ट सिस्टम भी दिया जाएगा। प्रीमियम फीचर्स के तौर पर इसमें हेड-अप डिस्प्ले मिलेगा और साथ ही अलॉय व्हील्स के साथ LED मैट्रिक्स हेडलैंप्स भी लगाए गए हैं।
दमदार लुक और शानदार माइलेज
नई रेनो ऑस्ट्रल का लुक काफी शानदार होने वाला है और इसका क्रॉसओवर लुक भी काफी आकर्षक लगने वाला है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे और इसे सिटी स्पीड में फुल इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है। हालांकि अभी तक भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।