आज हम किसान भाइयों को एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इतना अधिक मुनाफा होगा कि सात पीढ़ी आराम से खा सकती है! तो चलिए जानते हैं इस खास खेती के बारे में। क्या आप सोच सकते हैं कि थोड़ी सी मेहनत करके आप अपने भविष्य और आने वाली पीढ़ियों का भरण-पोषण कर सकते हैं? जी हां, महोगनी की खेती करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़े- कम निवेश में ज्यादा मुनाफा देंगी मोती की खेती, इसकी खेती से होंगी छप्परफाड़ कमाई, ऐसे करे इसकी खेती
Table of Contents
महोगनी की खेती के फायदे
महोगनी का पेड़ बहुत उपयोगी माना जाता है, इसी वजह से इसकी लकड़ी की बाजार में काफी मांग रहती है। आयुर्वेद के अनुसार, महोगनी के कई औषधीय गुण होते हैं, जिनका इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यही कारण है कि इसकी खेती करने वाले किसानों को काफी मुनाफा होता है।
कैसे करें महोगनी की खेती
महोगनी की खेती के लिए गर्म जलवायु वाला क्षेत्र उपयुक्त होता है। इसकी खेती आप कम जमीन और कम लागत में भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास खेत है, तो आप गेहूं और धान के खेतों के किनारों पर 60-70 महोगनी के पेड़ लगा सकते हैं। थोड़े समय बाद ये पेड़ आपको अच्छा मुनाफा कमा कर देंगे। महोगनी की खेती के लिए जल निकास वाली दमोठ मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि महोगनी का पेड़ पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 6 से 7 साल का समय लग जाता है। एक परिपक्व महोगनी का पेड़ लगभग 100 फीट ऊंचा हो सकता है।
महोगनी की खेती मुनाफे का धंधा
महोगनी की खेती आय का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इस पेड़ की खेती से आपको दोहरा फायदा मिलता है। दरअसल, महोगनी के पेड़ के पत्ते और बीज महज 2 साल बाद ही बेचे जा सकते हैं। अब लागत की बात करें, तो 1 एकड़ भूमि में 200 से 250 महोगनी के पौधे लगाने में लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है। वहीं, महोगनी के बीज 3000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं और परिपक्व पेड़ की लकड़ी 35000 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर तक बिक सकती है।
अतः महोगनी की खेती किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे कम मेहनत में ज्यादा कमाई की जा सकती है। तो देर किस बात की, आज ही शुरू करें महोगनी की खेती और अपने भविष्य को संवारें!