कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर , मध्यप्रदेश अनियमिताओं की जांच करवाकर अध्यक्ष पद से निष्कासन किये जाने बावत जांच करने की आदेश दिए गए है

देवरी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हुए पार्षद
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के खिलाफ फर्जी नियुक्ति के साथ निर्माण कार्यों और सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
सफाईमित्रों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा
संजय चौरसिया ने बताया कि नगर पालिका में बिना पार्षदों की जानकारी के करीब 14 सफाई मित्रों की नियुक्ति की गई, उसमें दो दमोह पथरिया के रहने वाले थे, जिनको एक साल तक वेतन भी जारी होता रहा। बाकी किनको सफाई मित्र बनाया यह भी जानकारी पार्षदों को नहीं लगने दी। नगर पालिका अध्यक्ष और तत्कालीन सीएमओ ने मिलकर नियुक्ति में फर्जीवाड़ा किया।

(सीएमओ गजेंद्र नागपोरे )





(भाजपा अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन)
नगर पालिका परिषद देवरी के तत्कालीन सीएमओ और अध्यक्ष ने मिलकर नगर पालिका परिषद देवरी को भ्रष्टाचार का केन्द्र बना कर रखा है ।
MP जनक्रान्ति न्यूज से संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट