खरगोन में संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को नई ताकत, कार्यकर्ता चुनेंगे नया अध्यक्ष

By
On:
Follow Us

अभिषेक दत्त (केन्द्रीय पर्यवेक्षक) ने कहा:
“मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता वर्षों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। अब कार्यकर्ताओं की पसंद से बनने वाला अध्यक्ष उनकी आवाज को बुलंद करेगा और संगठन को मजबूत करेगा। नया अध्यक्ष पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से चुना जाएगा।”

अरुण यादव (पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री) ने कहा:
“मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूँ जो कई वर्षों से भाजपा सरकार से लोहा ले रहे हैं। राहुल गांधी की मंशा के अनुसार संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को नई ताकत मिलेगी और कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का असली फल मिलेगा।”

सज्जन सिंह वर्मा (प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक) ने कहा:
“खरगोन की पहचान सुभाष यादव से है। अरुण यादव ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। राहुल गांधी की दूरदर्शिता से पहली बार कार्यकर्ता अपने जिलाध्यक्ष को चुन रहे हैं। यह कांग्रेस के संगठनात्मक लोकतंत्र की मिसाल बनेगा।”

सचिन यादव (विधायक, कसरावद) ने कहा:
“संगठन सृजन अभियान से पार्टी के अंदर नया नेतृत्व खड़ा होगा। नया अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच से आएगा और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में भी सहायक होगा।”

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक अधिकार देते हुए यह साफ कर दिया है कि अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चयन जमीनी कार्यकर्ताओं की राय से ही होगा। मंगलवार को बोरावां में केन्द्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक दत्त ने कसरावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर उनकी राय जानी। इस दौरान मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक सज्जन सिंह वर्मा, कसरावद विधायक सचिन यादव, भगवानपुरा विधायक केदार सिंह डाबर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप पार्टी संगठन को कार्यकर्ताओं की पसंद से चलाने की यह ऐतिहासिक पहल है। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी राय व्यक्त कर नए नेतृत्व के चयन में उत्साह दिखाया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि यह प्रयोग खरगोन ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत आधार देगा और आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसका सकारात्मक असर दिखेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्षरत रहे हैं और अब पार्टी ने तय किया है कि संगठन में भी उन्हीं की आवाज को प्रमुखता मिलेगी। इस ऐतिहासिक रायशुमारी के बाद अभिषेक दत्त अपनी निष्पक्ष रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे और जल्द ही खरगोन जिले के नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने भी इस अभियान का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी राय ईमानदारी से रखें ताकि सही व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जा सके। इस मौके पर कसरावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव, नगर पंचायत कसरावद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने माना कि यह संगठनात्मक बदलाव पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती देगा।

📰 MP Jankranti News — मध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले
👉 मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए Jankranti News के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें:
🔗 https://whatsapp.com/channel/0029Va9dpmhF1YlQf6YNrO2e
🌐 और पढ़ें: www.mpjankrantinews.in — MP Jankranti News in Hindi हर पल की जानकारी।

balkrishna yadav

Balkrishna Yadav is a freelance journalist with extensive experience in covering regional and national news. Passionate about grassroots reporting, he focuses on stories that connect with local communities and address real issues. As a contributor to MP Jankranti News, he brings insightful coverage, timely updates, and a deep understanding of the state’s social and political landscape. His dedication lies in delivering accurate, impactful news that resonates with readers.

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment