मध्य प्रदेश Youth Congress Election 2025 ने न सिर्फ संख्या के हिसाब से, बल्कि डिजिटल लोकतंत्र व युवा भागीदारी के लिहाज से भी इतिहास रच दिया है। करीब 16 लाख युवा इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुए, जहां देशभर की निगाहें इस ट्रेंड-सेटर इवेंट पर टिकी रहीं।

कौन सा जिला बना Youth Politics का KING?
जिलेवार मतदान विश्लेषण ने साफ कर दिया कि उज्जैन ने न सिर्फ सबसे ज्यादा वोट दिए, बल्कि अपनी युवाशक्ति के दम पर Youth Politics का असली King बन गया!
जिला | वोटिंग संख्या | प्रतिशत |
---|---|---|
उज्जैन | 74,020 | 5.03% |
सतना | 58,300 | 3.97% |
इंदौर ग्रामीण | 57,867 | 3.93% |
जबलपुर शहरी | 56,664 | 3.85% |
रीवा | 55,429 | 3.77% |
हरदा | 574 | सबसे कम |
उज्जैन ने पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई, इस बार उज्जैन ही ‘Youth Politics का King’ बनकर उभरा है! वहीँ सतना, इंदौर ग्रामीण, जबलपुर शहरी और रीवा ने भी युवा भागीदारी के मिसाल कायम की। लेकिन हरदा जिला मतदाता संख्या में सबसे पीछे रहा।
चुनावी प्रक्रिया में क्या रहा खास?
- फुल डिजिटल प्रोसेस – सदस्यता, शुल्क और वोटिंग सब ऑनलाइन।
- सदस्यता शुल्क: ₹50 प्रति सदस्य से संगठन को ₹7.7 करोड़ की फंडिंग।
- सक्रिय भागीदारी: ग्रामीण और शहरी 59 जिले, 230 विधानसभा, 1,100 ब्लॉक और हजारों गांव तक पहुंच।
- टेक्नोलॉजी इनोवेशन: WITH IYC ऐप से वेरिफिकेशन व करेक्शन।
Also Read: क्या Election Commission ने चोरी किया चुनाव? Rahul Gandhi का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव 2025 ने भारतीय राजनीति में युवा भागीदारी का नया मानक स्थापित किया है। 14.7 लाख से अधिक मतों के साथ यह चुनाव न केवल संख्या की दृष्टि से बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। डिजिटल माध्यम का सफल उपयोग और व्यापक भागीदारी इस चुनाव की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
MP Youth Congress Election: डिजिटल चुनाव में करोड़ों की सदस्यता!
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव के सदस्यता शुल्क की कुल वसूली भी उल्लेखनीय है। हर सदस्य से ₹50 शुल्क लिया गया, जिससे 15,37,527 नामांकन पर लगभग ₹7.7 करोड़ रुपये (सत्तर लाख से अधिक) की राशि बतौर सदस्यता शुल्क जमा हुई। यह भारतीय युवा राजनीति के इतिहास में किसी एक संगठन के लिए सबसे बड़ा डिजिटल फंडिंग उदाहरण है, जो पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुआ है।
अब सभी की निगाहें अंतिम परिणाम और भविष्य की योजनाओं पर हैं – देखना होगा कि यह Digital Youth Wave राजनीति की मुख्यधारा में क्या नया रंग भरती है!

- MP Jankranti News Website: www.mpjankrantinews.in
- Follow MP Jankranti News: Twitter | Facebook | Instagram
- अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की भर्तियों स्कूल कॉलेज, सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दिए दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें!