MP Jan Kranti News बुरहानपुर, 12 अगस्त 2025 | विनय शर्मा
बुरहानपुर: जिले में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने उद्योगों की स्थापना को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें नेपानगर तहसील में एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत करने की जानकारी भी शामिल है।

उद्योगों के लिए कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उद्योग विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट फेसेलेटेशन सेंटर को तुरंत सक्रिय किया जाए, ताकि नक्शा अनुमोदन, भूमि डायवर्जन और बिजली कनेक्शन जैसी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके। उन्होंने सुखपुरी और निंबोला में निर्माणाधीन कलस्टर की समीक्षा करते हुए, कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें: Prestige PG Campus में भारी उथल-पुथल, MBA की 150 सीटें खाली; फीस ₹5 लाख हुई
नेपानगर तहसील में नया औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत
इस बैठक में सबसे अहम जानकारी यह दी गई कि नेपानगर तहसील के सातपायरी में 25 हेक्टेयर भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत हुआ है। यह खबर जिले में नए उद्योगों की स्थापना और स्थानीय विकास के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन मानी जा रही है।
कलेक्टर ने कहा कि निर्यात संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। उन्होंने उद्योग विभाग से इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा ताकि जिले के उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान मिल सके।

- MP Jankranti News Website: www.mpjankrantinews.in
- Follow MP Jankranti News: Twitter | Facebook | Instagram
- अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की भर्तियों स्कूल कॉलेज, सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दिए दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें!