मेरे पिता स्वर्गीय गोपाल कन्नौज का जो जन सेवा का सपना है वह आपके आशीर्वाद से पूरा होगा – शिवराम कन्नोज

By
On:
Follow Us

मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज खान आरके सिंघाना: मनावर में उमरा जन सैलाब 20 हज़ार से अधिक समर्थक हुए एकत्रित

मनावर।। भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी शिवराम कन्नौज ने सोमवार को नामांकन बी फार्म जमा करवाया। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं भाजपा समर्थित कार्यकर्ता जन सैलाब के रूप में मनावर की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान ग्राम पंचायत सिरसी सहित अलग-अलग पंचायत के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में हुए सम्मिलित। भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार शिवराम कन्नौज की नामांकन रैली में देखते ही देखते लगभग 20 हज़ार से अधिक समर्थक एकत्रित हो गए। भाजपा समर्थक अपने युवा विधायक के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए जन सैलाब के रूप में सड़कों पर उतरे। इस दौरान रैली से पहले हुई सभा में भाजपा के युवा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज ने अपने स्वर्गीय पिता स्व गोपाल कन्नौज को याद करते हुए कहा, कि यह उनकी ही जन सेवा की लगन थी। जो आज आप सभी लोगों के सहयोग से पूरी होने जा रही है। कन्नौज ने कहा कि वह सदैव अपने पिताजी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी को विधानसभा से चुनाव के लिए उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी शिवराम कन्नौज की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी सादगी और अपने पिता से मिले संस्कारों के कार्य शैली से सभी का दिल जीत चुके हैं और हजारों मतों से विजय प्राप्त करेंगे। इस दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा के सांसद छतर सिंह दरबार के समक्ष कई पंचायत के 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में सम्मिलित हुए सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर उसे कार्य को पूर्ण करती है जो जनहित में होता है। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जय सूर्य द्वारा भाजपा की गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गुजरात से आए प्रभारी विधायक अरविंद पटेल ने अपने क्षेत्र में लगातार 30 वर्षों से भाजपा सरकार होने पर कहा कि आप भी विकास चाहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को पुनः विजय बनाएं। इस दौरान मंच पर सभी मंडल अध्यक्ष भाजपा के जिला पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी सहित वरिष्ठ गण मौजूद रहे।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment