PM Narendra Modi 75th Birthday: भाजपा ने निवाली (बड़वानी) में सेवा पखवाड़ा मनाया – सफाई, पौधारोपण और फल वितरण

By
On:
Follow Us

निवाली (बड़वानी), 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया। इसी क्रम में निवाली मंडल (जिला बड़वानी, मध्य प्रदेश) में भी सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Also Read: अडानी को 1 रुपए में 1,050 एकड़ जमीन: कांग्रेस का आरोप, चुनाव से पहले ‘डबल लूट’

सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों — श्रीराम मंदिर चौक, खेड़ापति सेवा संस्थान और शिव टेकड़ी — पर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धार जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निवाली में मरीजों को फल वितरित किए गए।

Also Read: अदाणी मानहानि मामला: कोर्ट के आदेश के बाद पत्रकारों ने दाख़िल की अपील

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल सिसोदिया, वरिष्ठ नेता अनार सिंह सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष राठौड़, भाजपा मंडल महामंत्री कन्हैया धनगर सहित अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि “सेवा ही संगठन” के मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाजहित में निरंतर काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment