भाजपा कार्यालय पर केबिनेट मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बहनों के साथ मनाया रक्षा बंधन

By
On:
Follow Us
भाजपा कार्यालय पर केबिनेट मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बहनों के साथ मनाया रक्षा बंधन जिले में भी मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी, केबिनेट मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने यात्रा को लेकर की चर्चा,स्थानों का किया अवलोकन
पानसेमल मध्यप्रदेश में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राहियों को मिले इस हेतु शासन प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हे,और हितलाभ समाज और प्रत्येक वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह लक्ष्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे, उक्त विचार मीडिया के समक्ष रखते हुए केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने पार्टी के कार्यालय पानसेमल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए मीडिया के सामने रखे।जिला अध्यक्ष बड़वानी ओम सोनी ने बताया की प्रदेश में किए जा विकास कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचे और हितग्राहियों को भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके, इस लिए जन आशीर्वाद यात्रा जिले के ठीकरी से प्रारंभ होगी,और पानसेमल सेंधवा सहित अन्य विकासखंडों में निकाली जाएगी,उनके द्वारा नगर में यात्रा के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए स्थानों का भी अवलोकन किया गया।
यात्रा की चर्चा के बाद भाजपा कार्यालय पर मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, बड़वानी जिलाध्यक्ष एवम भाजपा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे जहा लाडली बहनों के  साथ रक्षा बंधन मनाया,बहनों को आशीर्वाद देते हुए लाडली बहना योजना पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा  की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है,जिसका जमीनी स्तर पर भी क्रियान्वन हो रहा है,प्रदेश की जनता को भी इसका लाभ पहुंच रहा है,केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी,भाजपा जिला मंत्री, सचिन चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष खेतिया सुवर्णा जैन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती निर्मला श्याम बर्डे,पूर्व मंडल अध्यक्ष वी पी सिंह सोलंकी,भाजपा मंडल महामंत्री चंद्रकांत महाजन,भाजपा युवा मोर्चा मंडल महा मंत्री उत्तम सोलंकी,युवा मोर्चा जिला मंत्री चेतन राजपूत,युवा कार्यकर्ता बापू महाजन,लालसिंह मोरे एवम् यात्रा प्रभारी सहित अन्य मोजूद रहे।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment