पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल: खेतिया नगर के मनोकामनेशवर महादेव मंदिर में भक्ति सुंदरकांड मित्र मंडल के सदस्यों का नगर वासियों ने पुष्पहार से स्वागत और अभिनंदन किया,कावड़ पदयात्री अंतिम हरसोला ने बताया की कावड़ यात्रा का यह 7 वर्ष हे,और नगर सहित क्षेत्र की कुशल कामानाओ के साथ यात्री महाराष्ट्र के प्रकाशा स्थित पवित्र ताप्ती नदी से जल लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ की जिसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ वे अपनी यात्रा के लिए निकले और ओंकारेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए ओंकारेश्वर से उज्जैन के लिए निकले जहा कावड़ यात्रा पूर्ण कर बाबा महाकाल के दर्शन किए।सभी पदयात्रियो के खेतिया शहर में आगमन पर नगरवासियो द्वारा पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया।पदयात्रा में अंतिम हरसोला,रूपेश वाणी,राकेश जगताप,मनोहर चौधरी,भूषण धंडेकर,लोटन बागुल,श्रीकेश पाटिल,विशाल पाटिल,करण पाटिल,शुभम भद्रवाने,ईश्वर पाटिल,सागर सिरसाठ,ज्योति बाई,कमल बाई,दिनेश चौधरी,अविनाश भावसार शामिल रहे।