पागल भेड़िये ने ग्रामीणों पर बोला हमला एक दर्जन ग्रामीण घायल – Wolf Attack

By
On:
Follow Us


पागल भेड़िये ने ग्रामीणों पर बोला हमला एक दर्जन ग्रामीण घायल
खरगोन (जनक्रांति न्यूज़) दिलीप बामनिया। खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र की सीमावर्ती लगे तीन गांवो लींमडिया, गाड़ग्याम और खड़किया नंदी गांव में पागल जंगली भेड़िए ने बीती रात कई लोगो को काटकर घायल कर दिया। जिनमें से 9 घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इनमें आदिवासी बच्चे सहित महिलाएं और पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है की बाकी करीब एक दर्जन घायलों को महाराष्ट्र के जलगांव में उपचार के ग्रामीण लेकर गये है। यह सभी ग्रामीण अलग अलग गांवो में घर के बाहर सो रहे थे तभी एक पालग भेडिये आतंक मचाते हुए अचानक हमला कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती सभी 9 लोगो को खतरे से बहार बताया जा रहा है।
भेड़िए के पागल होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। मौके पर वन विभाग की टीम भी पागल भेड़िए की सर्चिंग में जुट गई है। लींमडिया, गाड़ग्याम और खड़किया नंदी गांव की घटना है। यह सभी ग्राम खरगोन जिले की महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव से लगे हुए है। मौके पर चैनपुर थाना क्षेत्र पुलिस भी पहुंच गई। जिला अस्पताल के सर्जन डाॅ विनय वास्कले ने बताया की 9 घायलो को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी की हालत खतरे से बहार है। भेडिये ने ग्रामीणों को काटा है। इधर घायल वांगरिया डोंगर सिह निवासी गाड़ग्याम ने बताया की हम परिवार के साथ घर के बहार सो रहे थे इस दौरान भेडिये ने हमला कर दिया। 
वही एक अन्य बुजुर्ग ग्रामीण जोगड़िया का कहना है कि हमारे गांव में चार पांच लोगो को भेड़िए ने काट लिया था। दूसरे गांव के लोगो को भी काट लिया था जिन्हे महाराष्ट्र के जलगांव के अस्पताल में ले जाया गया है।


Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment