आलीराजपुर (जनक्रांति न्यूज़) मुस्तकीम मुगल। नानपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिह के मार्गदर्शन में अलीराजपुर जिले में पेसा एक्ट के अन्तर्गत गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम सरपंच एवं सचिव का सम्पूर्ण अलीराजपुर जिले में थाना स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15.2.2023 से चल रहा है। आज दिनांक 25.2.2023 को थाना नानपुर परिसर में पेसा एक्ट कार्यप्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे थाना क्षैत्र के 46 ग्रामो के ग्राम अपराध निवारण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम सरपंच एवं सचिव में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में एसडीओपी अलीराजपुर श्रृद्धा सोनकर, उ ,पु ,अजाक महिला सेल आदित्यराज प्रताप , थाना प्रभारी अजाक विक्रम धार्वे एवं थाना प्रभारी नानपुर भूपेन्द्र खरतिया द्वारा पेसा एक्ट के अन्तर्गत कार्य किये जाने का प्रशिक्षण एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियो पर अकुंश लगाये जाने तथा आगामी पर्व भगौरिया के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में समझाईश एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अलीराजपुर पेसा एक्ट के अन्तर्गत गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com