महिला काफी लंबे समय से बीमार थी
मृतक महिला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले (Firozabad District In Uttar Pradesh) की रहने वाली है। मृतक महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। महिला अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। महिला काफी लंबे समय से बीमार थी और उसे किडनी की समस्या (Kidney Problem) थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने काफी इलाज कराया और उसे बीमारी (Sick) से निजात नहीं मिली। जिसके बाद उसने बागेश्वर धाम आने का फैसला किया।
मृतक महिला के पति देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 7 दिनों से हम परिक्रमा कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सब कुछ अच्छे से चल रहा था। खाना पीना भी खा रहे थे। बुधवार को भी हमने परिक्रमा किया था। दरबार लगने वाला था और मैं पत्नी के साथ दरबार में पहुंचा था। सुबह तक सब कुछ ठीक था। जैसे ही मैं परिक्रमा लगाकर पंडाल के अंदर गया, तभी मुझे पत्नी की तबीयत थोड़ी खराब लगी। वह लाइन में खड़ी थी और अचानक गिर कर उसकी मृत्यु हो गई।”
पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में छाए हुए हैं
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में छाए हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री दावा करते हैं कि उनके धाम में आने के बाद जिनकी अर्जी स्वीकार की जाती है, वह एक पर्ची पर लिखकर बता देते हैं कि संबंधित व्यक्ति को क्या हुआ है और उसेसे कैसे निजात मिलेगा। धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि वे चमत्कार नहीं करते बल्कि भगवान से जो आदेश मिलता है, उसी को वह पर्ची पर लिखते हैं। सोशल मीडिया पर भी बागेश्वर धाम को लेकर कई तरह की चर्चा की जाती है। कुछ बागेश्वर धाम के समर्थन में लिखते हैं, तो कुछ उनके विरोध में।