टायर फटने से लुढ़कती हुई दूसरी लेन में पहुंचकर भिड़ी कारें, चार की मौत- कई घायल

By
On:
Follow Us

Uttar Pradesh : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में लोधाटीकुर गांव के पास आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार के पीछे का टायर फट गया। ज‍िससे कार कई बार पलटते हुए दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से वह टकरा गई। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

 
पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हताहत व मृतक सभी बाराबंकी के चित्रगुप्त नगर के रहने वाले दिनेश कुमार राजपूत अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल देखने गए थे। दोपहर को वापस आते समय औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-266 के पास उनकी डिजायर कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को फांदते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही XUV कार से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना पर औरास थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यूपीसीडा के कर्मचारियों की मदद से हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को किनारे कराया गया

पांच लोगों की हुई मौत

यह हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौत हो गयी। सामने आई जानकारी के मुताबिक डिजायर कार में सवार दिनेश कुमार राजपूत (35 वर्ष), उनकी पत्नी अनीता सिंह (32 वर्ष), बेटी गौरी (7 वर्ष), साली प्रीति सिंह (28 वर्ष) और बहराइच निवासी उनकी सास कांती सिंह (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि परिवार के अन्य लोग जिनमें बेटा लक्ष्यवीर (9 वर्ष) व आर्यन (4 वर्ष) और दिनेश कुमार की साली प्रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment