खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) शाहिद शाह: महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, फुटबाल, खो-खो और बेटमिंटन की होगी प्रतियोगिताएं खेल महोत्सव को लेकर सांसद की अध्यक्षता में बैठक संपन्न ।
खंडवा। स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलना आवश्यक है। प्रतिदिन कोई भी खेल खेलने से हम स्वस्थ रह सकते है।ं हमारे संसदीय क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं में काफी दिलचस्पी है। यदि उन्हें कोई अच्छा मंच मिल जाता है तो फिर वो खिलाड़ी अपने हुनर का परिचय देते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर सकता है।
यह बात मंगलवार को जिमखाना मैदान पर खेल महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहीं। श्री पाटिल ने कहा कि युवाओं को खेल से जोडऩे के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के संसदीय क्षेत्रों में खेल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत खंडवा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं की टीमें इस प्रतियोगिता में अलग-अलग खेलों में भाग लेंगी। सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट के साथ ही कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। श्री पाटिल ने कहा संसदीय क्षेत्र के खेल से जुड़े खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के उपयोग को लेकर यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 5 जनवरी गुरुवार से लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के साथ इस खेल महोत्सव का शुभारंभ जिमखाना मैदान पर होने जा रहा है।
प्र्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के सहयोग से दादा मित्र मंडल खंडवा लोकसभा के तत्वाधान में खेल महोत्सव आयोजित होगा। मंगलवार को आयोजन को लेकर पार्टी संगठन के साथ ही खेल से जुड़े लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिमखाना मैदान पर आयोजित हुई जिसमें खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता अमर यादव, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा ने खेल महोत्सव को लेकर अपने विचार रख उपस्थितजनों से इस महोत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया एवं कार्यक्रम को लेकर सांसद श्री पाटिल को शुभकामनाएं दी। आयोजित बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता अमर यादव, अरुण सिंह मन्ना, राजेश तिवारी, राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा, परमजीत सिंह नारंग, दिनेश पालीवाल, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, धर्मेंद्र बजाज, डीएस तोमर, सदानंद यादव, चंद्रेश पचौरी, राजपाल सिंह चौहान , सुधांशु जैन, बालकृष्ण करोड़ी, अनिल भगत, जितेंद्र सिसोदिया, आशीष चटकले, आशीष राजपूत, ममता बोरसे, सीमा भावसार, विजय राठौर, ललित मंडलेकर, प्रदीप यादव, संजय राणा, तेजेंद्र बाथम, अनुप पटेल, महेश चौधरी, कपिल अंजने सहित पार्टी संगठन के कार्यकर्ता एवं खेल से जुड़े लोग उपस्थित थे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खेल मैदान का अवलोकन भी किया एवं मैदान पर खेल रहे क्रिकेट के युवा खिलाडिय़ों से मुलाकात भी की। बैठक का संचालन राजेश तिवारी ने किया एवं आभार दिनेश पालीवाल ने माना।