जरूरतमदों के लिए मददगार साबित हो रही नेकी की दीवार

By
On:
Follow Us
बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज़) वाहिद अलीबुरहानपुर//-जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है ‘‘नेकी की दीवार‘‘। यहां से जरूरतमंद व्यक्ति को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषकर ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े, शॉल, कंबल, जैकेट बच्चों के कपडे़ इत्यादि सामग्रियाँ प्राप्त कर जरूरतमंद व्यक्ति बहुत खुश है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के समीप ‘‘नेकी की दीवार‘‘ स्थापित है। इस ‘‘नेकी की दीवार‘‘ पर, जिन नागरिकों के पास जरूरत से अधिक सामग्री है, वे यहां पर उपयोगी देने योग्य सामग्री देते है और जरूरतमंद व्यक्ति यहां से अपनी आवश्यकता के अनुसार सामग्री बड़े ही उत्साह एवं पसंद करके लेकर जाते है। इस ‘‘नेकी की दीवार‘‘ पर पृथक-पृथक सामग्रियों को रखने के लिए व्यवस्था की गई है। 
 ‘‘नेकी की दीवार‘‘ में कार्यरत् कर्मचारी श्रीमति लक्ष्मी गायकवाड़ बताती है कि, अभी तक यहां से लगभग 6 हजार से अधिक जरूरतमंदों ने अपनी आवश्यकतानुसार सामग्री प्राप्त की है। जिनमें कपडे़, जूते-चप्पल, बर्तन, गरम कपडे़, पुस्तकें, स्कूल बैग सहित, जो कि दैनिक दिनचर्या में उपयोग की जाने वाली वस्तुएँ शामिल है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment