चायना धागे के उपयोग के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश के परिपालन में अधिकारियों ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण।।

By
On:
Follow Us

वाहिद अली- बुरहानपुर– बुरहानपुर/26 दिसम्बर, 2022/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने जिले में जनसामान्य के हितो को ध्यान में रखते हुए चायना धागे का पतंगबाजी में उपयोग रोकने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत दुकानों का निरीक्षण करेंगे एवं भ्रमण के दौरान चायनीज धागे का उपयोग करना पाया जाता है तो उसे जप्त कर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। 

इसी कड़ी में प्राप्त आदेशों के परिपालन में आज राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। राजस्व अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए समझाईश दी है कि पतंगबाजी में चायना धागे का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाये। इसका क्रय-विक्रय ना किया जाये। यदि कोई आदेश का उल्लघंन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment