जिले के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु रवाना

By
On:
Follow Us

बुरहानपुर : 41वी राष्ट्रीय जूनियर खो-खो बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता जो कि दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022  तक हुगली वेस्ट बंगाल में आयोजित हो रही है, इस हेतु जिले के 3 खिलाड़ी तुषार वराडे, राज जाधव व चंपा कनौजे  मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश का दल कल रात रवाना हुआ। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर जिला बुरहानपुर अमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष आदित्यवीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटील, सचिव मयूर धाबे, कोषाध्यक्ष आनंद जाधव,  स्वप्निल माधवपुरकर, राजेश परदेशी, सचिन धाबे,  अश्विन काटे, सुशील माहेश्वरी, स्वप्निल  वराडे, कपिल महाजन, अक्षय काटेकर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment