गंज बासौदा के होनहार सूबेदार मेजर बी. के. दीक्षित का भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति उपरांत नगर आगमन पर भव्यतम स्वागत।।

By
On:
Follow Us
 गंज बासौदा के होनहार सूबेदार मेजर बी. के. दीक्षित का भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के पश्चात् नगर आगमन हुआ। जो पंजाब मेल से गंज बासौदा पहुँचे, जिन्हे लेने के लिए गंज बासौदा ग्यारसपुर विधायक श्री मती लीना संजय जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी व पूर्व सैनिक संघटन के सभी पूर्व फौजी एवं नवांकुर- डॉल्फ़िन विद्यालय परिवार के सदस्य उनके मित्र व परिवार के सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग फूल मलायें व पुष्प गुच्छ लेकर उन्हे लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुँचे। पूरा रेलवे स्टेशन भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सूबेदार मेजर नवांकुर विद्यापीठ के छात्र रहें हैं। आत्मीय स्वागत के बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशाल वाहन रैली के साथ उनको घर तक लेकर आये। इस वाहन रैली में आगे आगे डीजे देश भक्ति की धुन चलाते हुए चल रहा था। उसके पीछे भूतपूर्व सैनिक पूरे अनुशासन में वाहन रैली के रूप में चल रहे थे। उसके पीछे खुली जीप में सूबेदार मेजर बी. के. दीक्षित चल रहे थे जो कि नगर बासियों के द्वारा किये जा रहे बंदन अभिनंदन को स्वीकार रहे थे। जगह जगह उनका फूल मालायों शाल श्री फल आदि से स्वागत किया जा रहा था।
 उनके पीछे अन्य वाहन रैली के रूप में चल रहे थे। पूरी रैली में भारत माता की जय व देश भक्ति के नारे लगते रहे। इसके बाद वाहन रैली इमली चौराहा के पास स्थित उनके घर पहुँची। जहाँ बड़े प्रेम और आत्मियता के साथ सूबेदार मेजर बी. के. दीक्षित उनके आने की प्रतिक्षा कर रही माँ व परिवार के अन्य लोगों से भेंट की।माँ से मिलते ही माँ की आँखो में खुशी के आँसू आ गये व उनको अंदर तक लेकर आई। व वहाँ पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी ने उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इसके बाद वहाँ से मुख्य कार्यक्रम स्थल गुर्जर गार्डन गये। जहाँ पर नवांकुर विद्यालय परिवार ने शहर के पूर्व सैनिक संगठन के सभी पूर्व सैनिकों का फूल मालायों व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। यहाँ पर मैं हिंदुस्तान हूँ पुस्तक का विमोचन विहिप के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी पूर्व वरिष्ठ प्रोफ़ेसर रमेश चौगांवकर, साहित्य जगत के हस्ताक्षर मणि मोहन मेहता, व प्राचार्य शैलेंद्र दीक्षित के द्वारा किया गया। व स्वागत गीत आदि के माध्यम से स्वागत किया गया। सूबेदार मेजर बी. के. दीक्षित का पूरा नाम बिनेन्द्र कुमार दीक्षित है। उन्होंने अपने सफल सेवा कार्य का श्रेय अपने बड़े भाईयों को दिया। जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से वह देश सेवा का काम सफलता पूर्वक कर सके। सूबेदार के बड़े भाई भी भारतीय सेना में पदस्थ थे। जो कि पहले ही सेवा निवृत हो चुके हैं। सूबेदार मेजर बी. के. दीक्षित अपने सेवाकाल के दौरान पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में भी पदस्थ रहे। भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर भी देश सेवा की है। मुख्य कार्यक्रम में कई लोगों ने पहुँच कर पुष्पमाला, पुष्प गुच्छ शाल श्री फल व तोहफे देकर उनका सम्मान किया। पूरा शहर एक तरह देश भक्ति के माहौल में डूब सा गया। देर रात तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
 
गंज बासौदा से संदीप कुमार जैन की रिपोर्ट
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment