अधिकारियों का कहना है तुमसे जो बने वो करो*
खकनार(जनक्रांति न्यूज़)रमेश इंगले:– बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली में स्थित डेम में अधिकारियों के उदासीनता के चलते पानी नहीं रुक रहा है। रिपेयरिंग के बावजूद गेट लिकेज होने से हजारों टन पानी नदी में बह गया है। इससे खेती-किसानी के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसान परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार बोदरली डेम का गेट खराब होने के कारण डेम में पानी नही रुक रहा है। पानी डम्प होने के बजाय नदी में बह रहा है, जिसके चलते नहरों में भी पानी नहीं जा रहा। किसानों को रोपा और सिचाई को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहर में नहीं मिल रहा, जिसके कारण रोपा और सिचाई करने में भी लेट हो सकता है। यहाँ आस पास केला फसल लगाई जाती है। जो लाखो की होती है। इस डेम से कई मोटर लगाकर पानी खेत तक लाया जाता है साथ इस डेम से आज बाजू के खेत मे लगे ट्यूबवेल और कुवे रिचार्ज होते है।किसानों ने बताया कि हमने अधिकारियों से बात की है लेकिन उन्होंने कहे आपको जो करना है करो। आपको बता दे कि जल ससाधन विभाग द्वारा ये डेम बनाया गया है जिसकी लागत 521.12 लाख है। ये वर्ष 2019- 2020 में बनाया गया। लेकिन इतने लाखो का डेम कोई काम नही आया। किसान परेशान है पानी के लिए। ये डेम से काफी बड़ी मात्रा में क्षेत्र सिंचित हो सकता है। लेकिन विभाग के अधिकारियों के चलते किसान परेशान। किसान विजय राठौड़ द्वारा जब जल विभाग के डेम से संबंधित अधिकारी को कॉल पर समस्या बताई तो उन्होंने कहा तुमसे जो बने वो कर लो। इस तरह से भाषा का उपयोग किसान से करके उनका दिल आहत किया जा रहा है।किसान को अभी से गर्मी की चिंता खाई जा रही है। अब देखना ये है कि जिला प्रशासन कोई एक्शन लेगा या नही।
बाइट
पानी नहीं रुक रहा है आधे से ज्यादा डेम खाली हो गया है नदी सूख रही है नवंबर में महीना आ गया है। अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है तुमसे जो बने वो कर लो।
ईश्वर ल्हासे
सरपंच ग्राम बोदरली
डेम बनाया है लेकिन पानी नही रुक रहा है। किसान क्या करेगा। हमारी बात कोई नही सुन रहा है। डेम पूरा खाली हो रहा है।
किसान मोहनदास काशीराम
ग्राम बोदरली किसान
पिछले साल भी पानी नही रुका। हमने विभाग से कहा कि डेम को सही किया जाए। अभी भी पानी नही रुक रहा है। किसानों को लाभ नही मिल पा रहा है। गेट की सही किये जाए।
मनोज मधुकर चौधरी
बोदरली किसान।