रीवा,गुढ़ खादी भंडार में किसानों को करना पड़ रहा है भारी मुसीबत का सामना,सुबह से नही चल रहा सर्वर।।

By
On:
Follow Us

अन्नदाता कहे जाने वाले किसानो की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। 


रीवा(जनक्रांति न्यूज़)अंकित मिश्रा:– खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ खादी भंडार की है। 
जहां किसान प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तयकर सारे काम-धाम छोड़कर भूखे प्यासे दिन भर खाद के सेंटरों पर आते है और निराश होकर लौट जाते हैं। 
किसानों ने बताया 
की हम सुबह से भूखे प्यासे सारा कम छोड़कर लाइन में खड़े हैं। लेकिन सुबह से सर्वर नहीं चल रहा। इसमें किसकी गलती है। सर्वर चले या ना चले हमे खाद दी जाए,सरकार व प्रशासन नही चाहते किसान का भला हो किसान आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है, लेकिन खाद नही मिल पा रही। वहीं किसी कृषि विभाग अधिकारी से अगर पूछा जाए तो अधिकारी ढंग से बताने को भी तैयार नहीं। आखिर किसान करें क्या। हर तरफ से किसान मारा जाता है। किसानों की बात सुनने वाला कोई नहीं है।
वहीं किसानो की सरकार से मांग है, की खेत की बुवाई नजदीक है, हमें खाद दी जाए सर्वर से हमें कोई मतलब नहीं।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment