रीवा, ठेकेदार ने किया नाबालिग श्रमिक लड़की से रेप : कमरे में बंद कर ठेकेदार ने लूटी अस्मत, आरोपी गिरफ्तार।।

By
On:
Follow Us
               हर गली चौराहे में बैठे हैं हवस के पुजारी।             

क्या लड़की होना गुनाह है?

रीवा (जनक्रांति न्यूज़) अंकित मिश्रा:– शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र घोघर पचमठा मोहल्ले में हुई घटना
रीवा में घर निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा मजदूरी करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। श्रमिक लड़की को कमरे में बंद कर ठेकेदार द्वारा लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आपको बता दे सिटी कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ग्राम रीठी की रहने वाली है, जिसके घर की हालत ठीक ना होने के कारण मजदूरी का कम करती है। उसी से उसके परिवार का भरण पोषण होता है।
जानकारी के मुताबिक
बताया गया की नाबालिग लड़की 20 अक्टूबर को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,की उसे ऋषि उर्फ ऋषिकेश जायसवाल नाम के ठेकेदार द्वारा घोघर में कराए जा रहे घर के निर्माण में मजदूरी के लिए बुलाया गया, और लड़की द्वारा वहां मजदूरी का कम किया जा रहा था। तभी ठेकेदार जबरदस्ती लड़की को एक कमरे में ले जाकर बंद कर देता है। और उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है। लड़की के विरोध करने पर ठेकेदार लड़की के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी करता है। और किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी भी देता है।
पुलिस ने बताया
पुलिस के मुताबिक आरोपी ठेकेदार ऋषि पेशे से कंडक्टर है, जो घर निर्माण कराने का ठेका लेता है। आरोपी सीधी जिले के रामपुर नैकिन का रहने वाला है जोकि रीवा में घर निर्माण का ठेका ले रखा था। उसने श्रमिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment