Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: महिलाओं के खाते में आएंगे हर माह 1000 रुपये, जानिए योजना की पात्रता और लाभ

By
On:
Follow Us

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: देश के दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है। दिल्ली सरकार ने 4 मार्च को बजट का एलान किया है। उसके पश्चात महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत हर महिलाओं को 1000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिला को ही दिया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने लाखों महिलाओं को लोकसभा चुनाव से पूर्व की एक बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने सोमवार के बजट में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। जल्दी ही दिल्ली सरकार योजना को आरंभ करने की तिथि के बारे में ऐलान करेगी। तो आइये जानते है इसके बारे में.

यह भी पढ़े- DRDO Bharti: DRDO में आवेदन की अंतिम तारीख कल, देखिये आवेदन की प्रक्रिया

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का लाभ

  • इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब और कमजोर महिला को दिया जायेगा।
  • महिलाओं को घरेलू खर्च को पूरा करने के लिए सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिला को आत्मनिर्भर बनने में बढ़ावा मिलेगा।
  • महिलाओं को बचत में और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
  • महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं के लिए पैसा उपलब्ध होगा।
  • इस योजना से हर महीने महिला को 1000 रूपये की राशि दी जाएगी।
  • आर्थिक सहायता राशि सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana की पात्रता

  • महिला दिल्ली की मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला आवेदक की कम से कम 18 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो।
  • इस योजना का लाभ सरकारी पेंशन वालों को नहीं दिया जाएगा।
  • आधार कार्ड और मतदान कार्ड होना जरूरी है।

यह भी पढ़े- IBPS Recruitment: IBPS में 7145 पदों पर भर्ती कल आखरी तारीख, 2 लाख 92 हजार रु प्रतिमाह सैलरी, ऐसे करे आवेदन

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • पैन कार्ड।
  • वोटर आईडी कार्ड।
  • बैंक अकाउंट डीटेल्स।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आईडी।
  • महिला की फोटो।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment