आमों की इन किस्मो की होती है चौतरफा प्रसिद्धि, आम की खेती करने से पहले जरूर जानिए इसकी उन्नत किस्मो में बारे में…

By
On:
Follow Us

देश के कई हिस्सों में आम की खेती की जाती है ऐसे में अगर आप भी आम की खेती करने का सोच रहे हे तो आपको बताते है है की दरअसल, भारत के हर कोने में लगभग 1500 किस्मों के आम पाए जाते हैं। इनका स्वाद, खुशबू और रंग भी बिल्कुल अलग होता है। तो आइए जानते हैं उन आमों की किस्मों के बारे में, जो अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती हैं। जिससे अच्छी कमाई की जा सकती है आइये जानते है इसके बारे में. ..

यह भी पढ़े- Ladli Bahana Awas Yojana List: लाडली बहना आवास योजना की सूचि जारी, ऐसे चेक करे नाम…

आम की दिलचस्प किस्में

दशहरी आम

लखनऊ से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित दशहरी गांव का ये मशहूर आम अपने स्वाद और लज़ीजपन के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसकी गरीब बहुत नरम होती है और इसका बीज पतला होता है। मालीहाबादी दशहरी आम को दुनियाभर में निर्यात किया जाता है।

अल्फांसो आम

हालांकि अल्फांसो आम महाराष्ट्र में होता है, लेकिन इसे हापुस आम भी कहा जाता है। ये देश के सबसे प्रसिद्ध आमों में नंबर वन पर आता है। ये अपनी बनावट, मिठास और आकार के लिए जाना जाता है।

चौसा आम

पूर्वांचल के आमों की बात करें तो बिहार और उत्तर भारत का चौसा आम काफी लोकप्रिय है। कहा जाता है कि शेरशाह सूरी ने 16वीं शताब्दी में इस आम को मशहूर किया था। हरदोई का चौसा आम बहुत पसंद किया जाता है। ये मीठा और गहरे पीले रंग का ये आम बिहार के एक शहर को अपना नाम देता है।

तोतापुरी आम

इस आम को तोतापुरी आम इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका आकार तोते जैसा होता है। हल्की खटास वाला ये आम दक्षिण में काफी प्रसिद्ध है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसकी खेती की जाती है और इसका ज्यादातर इस्तेमाल अचार आदि बनाने में किया जाता है।

हिमसागर आम

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मशहूर हिमसागर आम को एक बार खाएंगे तो बाकी सारे आम भूल जाएंगे। ये खाने में बहुत मीठा होता है और एक आम का वजन लगभग 250 से 300 ग्राम होता है। ये बाहर से हरा लेकिन अंदर से पीला होता है। ये सिर्फ गर्मियों के शुरुआती दिनों में ही बाजार में मिलता है और मई-जून के बाद नहीं मिलता।

लंगड़ा आम

उत्तर प्रदेश के काशी और बनारस में ये आम काफी लोकप्रिय है, जो जून-जुलाई महीने तक बाजार में आता है। इसका रंग नींबू के पीले और हरे रंग का मिश्रण होता है, जो खाने में वाकई कमाल का होता है।

यह भी पढ़े- प्याज की खेती के लिए किसानो को बाटे जा रहें बीज, और इस की खेती करने के लिए सरकार दे रही प्रति हेक्टेयर 12,000 रुपये का अनुदान, ऐसे करे पंजीयन

रसपुरी आम

कर्नाटक के मैसूर का ये आम अपने स्वाद की वजह से आमों की रानी के नाम से जाना जाता है। ये मई महीने में बाजार में बिकता है और जून के अंत तक खत्म हो जाता है। ये अंडाकार आम ज्यादातर जैम और स्मूदी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

इन किस्मों के अलावा भी आम की कई और वैरायटी हैं, जो अपने स्वाद के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। इनकी खुशबू, बनावट और आकार काफी खास होता है और ये हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।

Arshad Khan

Arshad Khan is a digital marketing expert and journalist with over 11 years of freelance experience in the media industry. Before joining MP Jankranti News, he worked with SR Madhya Pradesh News as a freelancer, focusing on digital growth and audience engagement. For the past 6 years, he has been contributing to MP Jankranti News through news coverage, content strategy, and digital outreach. His expertise lies in combining journalism with digital marketing techniques to maximize organic reach and reader engagement.

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment