Barwani News: BJP मंडल अध्यक्ष Ajay Yadav पर गंभीर आरोप, आदिवासी महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ केस दर्ज

By
Last updated:
Follow Us

बड़वानी, 19 सितंबर 2025 (MP Jankranti News)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर एक आदिवासी महिला प्रधान आरक्षक के साथ छेड़छाड़ करने, जातिगत गाली देने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला प्रधान आरक्षक ने थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 17 सितंबर की दोपहर की है। वह बाजार से लौट रही थीं, तभी अजय यादव ने उनका पीछा किया। भारत मार्ट के सामने यादव ने उनकी गाड़ी का दरवाज़ा जबरन खोलकर अंदर बैठ गया।

पीड़िता के मुताबिक, अजय यादव ने न सिर्फ़ उनका हाथ पकड़कर छेड़खानी की, बल्कि जातिगत गालियां देते हुए धमकी दी कि “तुझे बड़वानी में नौकरी नहीं करने दूँगा, तेरा ट्रांसफर करवा दूँगा।” महिला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अजय यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (यौन उत्पीड़न), 75 (आपराधिक बल का प्रयोग), 78 (अपहरण), 296 (अपमानजनक शब्द), 351(3) (जबरन गाड़ी में बैठना) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द) (अपमानित करना), 3(1)(ध) (डराना-धमकाना), 3(2)(va) (अत्याचार) के तहत एक गंभीर प्रकरण दर्ज किया है।

Also Read: Vote Chori का आरोप: 6000 वोटरों के नाम कटे, सवालों के घेरे में चुनाव आयोग

सत्ताधारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर लगे इन आरोपों ने स्थानीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है और भाजपा की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पार्टी अपने इस पदस्थ पदाधिकारी पर क्या सख्त कदम उठाती है।

👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment