भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल: पत्नी ने सुनाई पागलपन और दरिंदगी की दास्तान

By
On:
Follow Us

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस मामले ने तब और सनसनी फैला दी जब युवक की पत्नी ने सामने आकर वीडियो बयान में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि उसका पति दरिंदा, अय्याश, और मानसिक प्रताड़ना देने वाला व्यक्ति है।

पत्नी ने कहा कि वह उसे सिगरेट से दागता था, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता था, और घर से निकाल दिया गया था। इससे पहले यह युवक पहले ही 130 अश्लील वीडियो के कारण चर्चा में आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कौन है आरोपी?

यह युवक मैनपुरी भाजपा महिला मोर्चा की एक मंडल अध्यक्ष का बेटा है और एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार संचालक का छोटा भाई भी है। वायरल वीडियो में युवक एक महिला के साथ होटलों और रेस्टोरेंट्स में अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। महिला भी विवाहित है और उसने अपने पति को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो युवक ने खुद बनाए थे।

पत्नी की आपबीती

पत्नी के मुताबिक,

“वह मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करता था। मुझे सिगरेट से जलाता था। मुझे जानवरों से भी बदतर समझता था। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि वह एक राजनीतिक परिवार से है।”

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि वह युवक प्रेमिका के साथ बनाए गए वीडियो दिखाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था

130 वीडियो आखिर वायरल कैसे हुए?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी संख्या में वीडियो आखिर सोशल मीडिया पर कैसे लीक हुए?

  • क्या इन्हें युवक या उसकी प्रेमिका ने खुद वायरल किया?
  • या फिर किसी तीसरे व्यक्ति ने वीडियो लीक कर दिए?

इसको लेकर शहर में चर्चा गर्म है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

भाजपा चुप, विपक्ष हमलावर

इस पूरे मामले पर भाजपा ने पूर्ण चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई पदाधिकारी बयान देने को तैयार नहीं है। वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि

“भाजपा के नेताओं और उनके परिवारों की करतूतें अब जनता के सामने हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में शांत बैठा है।”

इस मामले ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा किया है कि क्या राजनीतिक रसूख कानून से ऊपर है? और क्या महिलाओं के खिलाफ होने वाली इस तरह की घटनाएं तब तक अनदेखी की जाती रहेंगी जब तक आरोपी का संबंध किसी सत्ताधारी दल से हो?

📰 MP Jankranti News — मध्य प्रदेश की हर खबर, सबसे पहले
👉 मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए Jankranti News से जुड़े रहें!
यहां पढ़ें 👉 www.mpjankrantinews.in
MP Jankranti News in Hindi — हर पल की जानकारी।
मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment