Budget 2023: बजट के बाद एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज के रेट

By
On:
Follow Us


बजट के बाद दिल्ली में  कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये है। बता दें बजट के दिन यानी एक फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए गए। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ और रही बात घरेलू सिलेंडर की तो 6 जुलाई 2022 के बाद से स्थिर है। हालांकि, साल 2021 में बजट के बाद घरेलू सिलेंडर फरवरी के महीने में ही 100 रुपये महंगा हुआ था। 

फरवरी में तीन बार बढ़ा था दाम

2021 में बजट के तीन दिन बाद ही घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को झटका लगा था। चार फरवरी 2021 को एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसके दाम बढ़कर 694 रुपये से 719 रुपये पर पहुंच गए। दाम का बढ़ना यहीं नही रुका। 11 दिन बाद 15 फरवरी को दूसरी बार सिलेंडर के दाम बढ़े और यह 50 रुपये महंगा होकर 769 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया। लोगों को अभी और रुलाना बाकी था। ठीक 10 दिन बाद 25 रुपये का एक और झटका लगा और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत794 रुपये पर पहुंच गई।

अगर इस साल की बात करें तो नए साल में एक जनवरी को एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया। 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई। बता दें 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ। 

इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर

पटना    1151

लेह    1249
आईजोल    1210
श्रीनगर    1169
कन्या कुमारी    1137
अंडमान    1129
रांची    1110.5
शिमला    1097.5
डिब्रूगढ़    1095
लखनऊ    1090.5
उदयपुर    1084.5
इंदौर    1081
कोलकाता    1079
देहरादून    1072
चेन्नई    1068.5
आगरा    1065.5
चंडीगढ़    1062.5
विशाखापट्टनम    1061
अहमदाबाद    1060
भोपाल    1058.5
जयपुर    1056.5
बेंगलुरू    1055.5
मुंबई    1052.5

दिल्ली    1053

स्रोत: IOC

साल 2022 में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

6 अक्टूबर 2021    899.50 15 रुपये बढ़ा
 22 मार्च 2022    949.50    50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022    999.50     50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022    1003    3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022    1053    50 रुपये बढ़ा

 स्रोत: आईओसी 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा

साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया। अब इस साल पहली बार 25 रुपये बढकर 1769 रुपये पर पहुंचा है। 

जानें देश के चारों महानगरों में कितने में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर-

  • दिल्ली – 1053 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई – 1052.50 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता – 1079 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई – 1068.50 रुपये प्रति सिलेंडर

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव-

  • दिल्ली – 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई – 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता – 1869.50 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई – 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

जनवरी में महंगे हुए थे गैस के दाम-

आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी 2023 की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई थी, जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी. इस बढ़ोतरी के बाद से रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो गया था. इससे आखिरी में जनता की जेब पर बोझ बढ़ता है

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment