Budget 2023: महिला सम्मान बचत पत्र की हुई शुरुआत, जाने योजना क्या है, नियम, फायदे, आवेदन प्रक्रिया देखें

By
On:
Follow Us

रीवा (जनक्रांति न्यूज़) एच एल विश्वकर्मा: महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओ को सेविंग करने का मौका मिलेगा। महिला सम्मान बचत पत्र के तहत महिला या लड़की के नाम पर लाखों रुपए निवेश कर बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको महिला सम्मान बचत पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त होना जरूरी है। इसमें कितने पैसे जमा कर सकते हैं? और कितनी ब्याज दर मिलेगी? सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 2023-24 बजट पेश करते महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र में आप 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। जिसके बाद आपको आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस योजना निवेश किया गया पैसा 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी।
भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं। महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। और इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी।
आवश्यक दस्तावेज-
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते हुए महिलाओं एवं लड़कियों के लिए महिला सम्मान बचत पत्र शुरू करने की घोषणा की गई है। अगर आप इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाना चाहते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि फिलहाल अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित आवेदन के लिए कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment