MP Jan Kranti News बुरहानपुर | 12 अगस्त
रिपोर्टर: विनय शर्मा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध ‘वोट चोरी’ के ख़िलाफ़ दिल्ली में निर्वाचन आयोग तक किए गए पैदल मार्च के दौरान हुई गिरफ्तारी के बाद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
Also Read: क्या Election Commission ने चोरी किया चुनाव? Rahul Gandhi का बड़ा खुलासा
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काज़ी ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी, अल्पसंख्यक नेता फरीद उद्दीन काज़ी और कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नूरुद्दीन काज़ी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।
Also Read: नगर पालिका अधिनियम में बदलाव पर भड़के अरुण यादव, कहा- ‘लोकतंत्र पर सीधा प्रहार’
विरोध प्रदर्शन में नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव, निखिल खंडेलवाल, उजैर अंसारी, अफ़ज़ल अहमद, समीर अहमद बागवान, अरुण महाराज, असलम शेख, उबैद उल्लाह, नज़ीर अंसारी, असग़र शेख, हमीद डायमंड, आरिफ शेख, शैली किर, सोहेल उस्मानी, शेख मोहसिन, मो आरिफ, ज़ुबैर अंसारी, फहीम हाशमी, मुज्जू भाई, संजय चौकसे, आशीष भगत, आफताब आलम, मुस्तफा कमाल पाशा, नूर मोहम्मद एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।

- MP Jankranti News Website: www.mpjankrantinews.in
- Follow MP Jankranti News: Twitter | Facebook | Instagram
- अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की भर्तियों स्कूल कॉलेज, सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दिए दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें!