एक बार करे इस फल की खेती और सालोसाल कमाए लाखो रूपये, मेहनत कम इनकम ज्यादा

By
On:
Follow Us

एक बार करे इस फल की खेती और सालोसाल कमाए लाखो रूपये, मेहनत कम इनकम ज्यादा

अगर आप पेड़ों से कमाई करना चाहते हैं तो जमुन का पेड़ आपके लिए सबसे अच्छा है। इस पेड़ को लगाने से बहुत अधिक आय होती है।

Also Read – MTS New Bharti 2024: 10वीं पास के लिए आई फिर सरकारी नौकरी, सैलरी मिलेगी 69000 रूपये तक देखे भर्ती के बारे में

फर्रुखाबाद: फल और सब्जी की खेती के साथ-साथ किसान कुछ पेड़ लगाकर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जैसे कि जामुन। इस फल के पेड़ को लगाने के काफी समय बाद बड़ी रकम मिलती है। किसान इसकी बागवानी से लाखों रुपये कमा सकते हैं। जामुन को स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

जामुन की बागवानी पर होगा मुनाफा

फर्रुखाबाद निवासी श्रीपाल बताते हैं कि जब से उन्होंने जामुन की बागवानी शुरू की है। तब से उन्होंने कोई खर्च नहीं किया है। यह पेड़ समय पर फल देने लगता है। जामुन का पौधा लगाने के बाद खाद देने की जरूरत नहीं होती। न ही दवा का कोई झंझट है। जामुन का पौधा सिर्फ 20 रुपये में लगाया जा सकता है।

कब करें जामुन की बागवानी?

अगर आप भी जामुन की बागवानी करना चाहते हैं तो पौधा लगाते समय समय का ध्यान जरूर रखें। आपको जामुन के पौधे की कई प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। आप इस पौधे को जून से अगस्त के बीच आसानी से लगा सकते हैं।

बाजार में मिलता है अच्छा दाम

बाजार में जामुन खरीदने के लिए लोग अच्छा दाम देते हैं। जामुन की कीमत प्रति किलो 100 से 150 रुपये के बीच होती है।

जामुन का पौधा किस मिट्टी में लगाना चाहिए?

जामुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे जाम, सिरका, अचार और कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। जामुन का पौधा उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में आसानी से बढ़ता है। यह पेड़ लगभग 20 से 25 फीट तक ऊंचा हो जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए दोमट मिट्टी को बहुत अच्छा माना जाता है।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment