Dewas News: Navratri से पहले Flex Poster हटाने पर विवाद, BJP-Congress नेताओं ने जताया विरोध; जानिए क्या बोले निगम आयुक्त

By
On:
Follow Us

देवास, 28 सितंबर (भालचंद्र तिवारी)। नवरात्रि पर्व की शुरुआत से पहले देवास शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में, नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने भोपाल चौराहा से लेकर विकास नगर चौराहे तक लगे सभी फ्लेक्स पोस्टर हटा दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद से शहर की राजनीति में हलचल मच गई है और कई नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया है।

नगर निगम की इस अचानक की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता विशाल रघुवंशी, पार्षद पति अजय पडियार और कांग्रेस नेता चंद्रपाल सोलंकी सहित कई लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने समितियों के सदस्यों के साथ आयुक्त से मुलाकात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप था कि इस तरह से बिना सूचना के धार्मिक और सामाजिक पोस्टर हटाना सही नहीं है।

इस मामले पर अपनी बात रखते हुए आयुक्त दलीप कुमार ने साफ शब्दों में अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु माँ चामुंडा टेकरी पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में शहर में साफ-सफाई और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी खंभों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए सभी बैनर, होर्डिंग और फ्लेक्स पोस्टर हटाए जाएंगे, भले ही वे किसी भी कार्यक्रम से संबंधित हों।

Also Read: इंदौर बस हादसा: BJP MLA गोलू शुक्ला की बस ने कुचला पूरा परिवार, दंपती और दो बेटों की दर्दनाक मौत; ड्राइवर फरार, गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की

नगर निगम की इस सख्ती से एक ओर जहां शहर की सूरत निखरने लगी है और सड़कें साफ-सुथरी दिख रही हैं, वहीं दूसरी ओर राजनैतिक और सामाजिक संगठनों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। आयुक्त का मानना है कि त्योहारों के दौरान एक स्वच्छ देवास की छवि ही शहरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सही संदेश देगी।

रिपोर्ट: भालचंद्र तिवारी, देवास 📞 9425948022

👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment