जून से जुलाई का महीना खरीफ की फसल के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस महीने में किसान खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली फसलों की बुवाई शुरू कर देते हैं। जिनमें से मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है। पूरे देश में, उत्तर भारत सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। से में आज हम धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक नई विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। इस विधि से खेती करने पर कम लागत में किसानों को अच्छी पैदावार मिल सकती है।
यह भी पढ़े- Creta का दबदबा खत्म कर देंगी Renault की जबरदस्त SUV, पावरफुल इंजन और फीचर्स भी होंगे शानदार
Table of Contents
सनरा विधि से धान की खेती कैसे करें
खरीफ सीजन में धान की खेती करने वाले किसान सनरा विधि से खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह तरीका किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें लागत कम और पैदावार ज्यादा होती है। यह तकनीक काफी पुरानी है। जो बदलते मौसम के साथ किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रही है। सनरा विधि में धान की दो बार रोपाई करनी होती है। जिसे डबल ट्रांसप्लांटिंग भी कहते हैं। जलवायु परिवर्तन, ज्यादा बारिश का इस तरीके पर कोई असर नहीं पड़ता है।
नर्सरी तैयार करनी होंगी
सनरा विधि में सबसे पहले किसान धान की नर्सरी तैयार करते हैं। इसके बाद जब नर्सरी तैयार हो जाती है, तो खेत में पौधे लगाए जाते हैं। वो ये भी बताते हैं कि इस विधि से धान की पहली रोपाई के लिए एक जगह पर 8 से 10 पौधे 8×8 सेमी की दूरी पर लगाए जाते हैं। वहीं, दूसरी रोपाई में पौधे के बीच 15×15 सेमी का फासला होना चाहिए। इस तरीके से खेती मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में की जाती है।
यह भी पढ़े- मिर्च की फसल में डाल दे यह दवा, फूलो से लद जाएँगे पौधे, जानिए इसकी विधि
सनरा विधि के फायदे
इस तकनीक से खेती करने पर बीज की मात्रा भी कम लगती है, सूखा और बाढ़ के प्रभाव में भी फसल प्रभावित नहीं होती है। सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। साथ ही कीट-पतंगों और बीमारियों का प्रकोप भी कम होता है। खरपतवार का भी कोई खतरा नहीं रहता है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई की शुरुआत से अक्टूबर के मध्य तक खेत को नम रखना जरूरी होता है।