Earthquake: 7.8 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 4 देशों में मची तबाही, 521 लोगों की गई जान

By
On:
Follow Us

 

Earthquake: भूकंप से तुर्किये-सीरिया में भारी तबाही, 521 की मौत, पीएम मोदी ने बढ़ाए मदद के हाथ

Earthquake in Turkey: तुर्किये (तुर्की) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। सीरिया समेत 9 देशों में झटके महसूस हुएओ हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भूकंप का केंद्र तुर्किये के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में था। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तुर्किये और सीरिया में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तुर्किये से जहां 284 लोगों के मारे जाने की तो सीरिया से 236 की मौत की सूचना है।

भूकंप से तुर्किये और सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। अब तक दोनों देशों में 118 लोगों की मौत की सूचना आ चुकी है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्किये के भूकंप पर ट्वीट किया और त्रासदी के समय में हर संभव मदद का प्रस्ताव दिया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

तुर्किये में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 53 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं भूकंप से सीरिया में भारी तबाही हुई है। यहां अब तक 42 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

भूकंप के झटके इजराइल में भी महसूस किए गए थे। इजराइल में कई वर्षों बाद तगड़े झटके महसूस किए गए। इसके अलावा साइप्रस, सीरिया, लेबनान, ग्रीस, जॉर्डन, इराक और रोमानिया, जॉर्जिया मे भी धरती डोली है। इन देशों में भी तबाही की आशंका है।

ताजा जानकारी के अनुसार, भूकंप से तुर्किये में भारी तबाही हुई है। पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों का आंकड़ा 19 बताया गया है जोे अभी और बढ़ सकता है। कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, जिनमें कई लोग दबे हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई स्थानों पर इमारतों को नुकसान पहुंचा है। जो वीडियो सामने आए हैं, वो तबाही की आशंका पैदा कर रहे हैं। कई स्थानों पर बहुमंजिला इमारतें ध्वस्त होती नजर आई है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment